गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में विद्यार्थियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में विद्यार्थियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर नगर सहित पुरे अंचल में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों व निजी संस्थानों में ध्वजाराेहण के साथ कई कार्यक्रम हुए। वहीं नगर में मुख्य आयोजन बस स्टैंड प्रांगण में किया गया। सुबह 8 बजे से बस स्टैंड पर नगर के नागरिक पहुंचे। इस दाैरान देश भक्ति गीत बज रहे थे। नगर के सभी स्कुली बच्चाें ने प्रभात फेरी निकाली, जाे नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुए मुख्य समाराेह स्थल पहुंची। स्कूली विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लिए हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। मुख्य समाराेह स्थल पर अध्यक्षा द्वारा ध्वजारोहण के बाद परेड़ की सलामी ली। इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति शुरु की गई। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षण संस्थाआें के छात्र-छात्राआें ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर तालियाें से बच्चों का हौसला बढ़ाया। दाे ग्रुपाें ने अपनी मनमाेहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाह वाही बटोरी। कार्यक्रम में रंग-बिरंगी ड्रेस पहने विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य देश भक्ति गीत व सद्भावना गीताें के तरानाें से प्रांगण में देशभक्ति का माहौल बनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में रहे विजेता
कार्यक्रम में ग्रुप “बी” में प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला। द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल, तृतीय पुरस्कार विद्या मंदिर हाई स्कूल काे प्रदान किया गया। इसी प्रकार ग्रुप “ए” में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रथम, कन्या शाला राणापुर काे दुसरा स्थान एवं राज राजेंद्र पब्लिक स्कूल काे तीसरे स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को विशेष पुरस्कार व सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम संचालन संदीप सकलेचा व दीपक टेलर ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, नगर परिषद कर्मचारीगण, पत्रकारगण ललित जैन, कमलेश नाहर, मनाेहर साेनी, मुकेश परमार, मुकेश वसुनिया, गणमान्य नागरिक सहित आयोजन में विभागों के अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे। वही नगर परिषद कार्यालय में (सीएमआे) कमलेश गाेले, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खुजेमा अली, नगर के विभिन्न विभागाें में भी झंडावंदन का आयाेजन हुए। जिसमें अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version