संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर सीधे सिविल हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए और वहां खामियां देख जिम्मेदारों पर भड़क उठे।
मा. मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर न जाते हुए सीधे 12 बजे हजीरा स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए और निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की ओर कहा कि जितना व्यक्ति बीमारी से त्रस्त होकर यहां आता हैं उतना ही त्रस्त यहां की अव्यवस्थाओं से होता हैं। बार बार नहीं कहूंगा, अब सीधे एक्शन होगा। जनहित के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता हूँ।
