वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:
लखीमपुर-खीरी में बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि 22 तारीख को समय करीब 10:00 बजे सुबह गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना में एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में मिला था घटना की सूचना पर थाना गोला पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु प्रयास किए गए परिणाम स्वरूप अज्ञात शव की शिनाख्त जैद अली पुत्र तोकील अहमद ग्राम व पोस्ट लोकिहा लल्लापुरा थाना ईसानगर के रूप में हुई जिस के संबंध में थाना गोला में मुकदमा अज्ञात के रूप में दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग जैद अली को अपने घर ले जाकर साथ में नशा करने के उपरांत हुए विवाद में अभियुक्त गणों द्वारा मृतक के हाथ पीछे बांधकर ईट से सिर पर वारकर हत्या करने के उपरांत उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर मृतक के शव को अपने प्लाट में रखकर पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर शव को जला दिया था गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अंशुमान शुक्ला उर्फ अंशु पुत्र नरेश देव शुक्ला निवासी मोहम्मदी रोड पूर्वी दीक्षितना गोला, सोहन उर्फ सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी हाफिजपुर थाना गोला इन 2 लोगों को पुलिस ने 1 ईट एक मोबाइल और एक कपड़ों के बैग सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हत्या का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोला विनोद कुमार हेड कांस्टेबल रतीराम, कांस्टेबल सुशील कांस्टेबल राजेंद्र गंगवार और कांस्टेबल राकेश सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही।
