भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 16 वाहन बरामद | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 16 वाहन बरामद | New India Timesभोपाल क्राइम ब्रांच ने क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम बनाकर को शहर में हुई वाहन चोरी व लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को निगाह रखने के लिए लगाया है।यह टीमें जहां पर वाहन चोरी व लूट की घटनाएं हुई अथवा संभावित है वहां नजर रख रही है।भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 16 वाहन बरामद | New India Timesस्पेशल टीम ने अल्ताफ पुत्र महबूब बेलदार उम्र 23 साल निवासी भदभदा स्टेशन की झुग्गी सुखी सेवनिया एवं राजू खान पुत्र बेलदार उम्र 22 साल निवासी गांव पुणे थाना इछावर जिला सीहोर को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह काफी लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं।क्राइम ब्रांच ने उनके पास से चरी के 16 वाहन बरामद की है। क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चोरी के कई और मामलों के उजागर होने की संभावना पुलिस व्यक्त कर रही है।

By nit

Exit mobile version