मोती माता के दर्शन हेतु विशाल काफिले के साथ लोखंडया पहुंचे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोती माता के दर्शन हेतु विशाल काफिले के साथ लोखंडया पहुंचे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान | New India Times

लोखंड्या जत्रा के नाम से भारत प्रसिध्द मोती माता के चार दिवसीय मेले में सांसद नंद कुमार सिंह चौहान 40 वर्षीय परंपरा को बरक़रार रखते हुए अपने 50 – 60 वाहनों के विशाल क़ाफ़ले एवं अपने समर्थकों के साथ 11 बजे अपने निवास संजय नगर से निकलकर मोती माता के दर्शन को पहुंचे और जिले एवं प्रदेश में अम्न, सुख-शांति के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बुरहानपुर अमरावती मार्ग पर स्थित ग्रामों में ग्रामीणों ने अपने लाडले सांसद श्री.नंदू भैय्या का स्वागत आत्मीय स्वागत किया। ग्राम दरियापुर, ग्राम टीट गांव फाटे पर बड़गांव, सिरपुर एवं राजोरा में ग्रामीणों ने स्वागत कर फूलमालाओं से श्री नंदुभैय्या को लाद दिया। स्वागत के बाद नंदू भैय्या का आभार व्यक्त करने हेतु तुला दान भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि, सांसद नंदू भैय्या ने मोती माता मन्दिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए धार्मिक न्यास एवं धर्मार्थ विभाग के माध्यम से 98 लाख रुपये स्वीकृति कराए थे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व विधायक मंजू दादू, दादाराव महाजन, प्रदीप जाधव, महापौर अनिलभाऊ भोसले, एम पी पावर लूम फेडरेशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, संजय जाधव, संजय पाटिल, संजय सहगल, सुजय सिंह चौहान, अनिल राठौर, लक्ष्मण महाजन,दिनेश चौधरी, योगेश पाटिल,गगन कुलकर्णी, देवेन्द्र ठाकुर, अमित टिल्लनी, अंकित टिल्लानी, टिल्लू उर्मलिया, मोहन पाटिल,विनोद पाटिल,सौरभ पाटिल आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version