उपजीविका संरक्षण व पथ विक्रय विनियम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया गया ज्ञापन | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

उपजीविका संरक्षण व पथ विक्रय विनियम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया गया ज्ञापन | New India Times

श्रमिक कांग्रेस ने ज़िले में उपजीविका संरक्षण व पथ विक्रय विनियम वेडिंग झोन फेरीवालों के अधिकारों की रक्षा आदि मांगों को लेकर नगर परिषद तथा अपर तहसील कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शहर के फुटपाथ दुकानदारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को गैरकानूनी ठहराते उसे रोकने की मांग की है।

शिष्टमंडल के नेता नाजिम शेख ने तहसीलदार को बताया कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए (उपजीविका संरक्षण व पथ विक्रय विनियम) 2014, उपजीविका संरक्षण व पथ विक्रय विनियम नियम 2016 को अभी तक लागू नहीं किया गया जिसके चलते फुटपाथ दुकानदार अपने अधिकारों से वंचित हैं। कानून की धारा 38 के अनुसार नगर पालिका द्वारा इनके लिए योजना का प्रारूप तैयार नही किया गया है। बाजार में सड़क किनारे स्थित इन पथ विक्रेताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान कर आर्थिक जुर्माना वसूला जाता है जो कि गैरकानूनी है। इसी तरह से पालिका प्रशासन की लापरवाही बरतने के कारण अभी तक पत्र विक्रेताओं के लिए हॉकर्स झोन को विकसित नहीं किया गया है। शहर में पथ विक्रेताओं की समिति गठित नहीं की गई है, उसे गठन कर हॉकी स्कोर परिचय पत्र वितरण करना, जब तक वेडिंग झोन बसाया नहीं जाता तब तक उसी स्थान पर पथ विक्रेताओं को व्यापार करने की अनुमति देने, इसी तरह कई दूसरी कानूनी उपायों का हवाला भी इस दौरान देते हुए नपा की कार्रवाई को अवैध करार देते हुए इसे तुरंत रोकने के साथ अन्य मांगों का ज्ञापन नगर पालिका प्रशासन को नाजीम शेख, माजी नगराध्यक्ष गुलाब सिंग सोनवणे, तालुका अध्यक्ष पंकज सोनवणे- पाटील, शहराध्यक्ष युवराज सोनवणे, गफ्फार बागवान, निलेश निकम,सईद शाह, अश्पाक मन्यार, मोहसिन शेख, सैय्यद मसुद, भैय्या शाह, कालु शाह, सुलतान मंसुरी, दगा पेंटर, मोहसिन बागवान मोचु बागवान, मनोज बोरसे, बेरोजगार शाह, रईस शेख, जुनेद शाह, शाहरूख शेख, लाला भाई मंसुरी, अमजद खान, शाहरूख बागवान, दीपक भोई, सुनिल निकम, करीम शेख, राजेंद्र पाटील, बाळा पाटील, इब्राहिम मोमीन, पापा मोबीन शेख,शरीफ बागवान, आदील बागवान, बिलाल बागवान, रेहान बागवान, मंजुर बागवान, सोमा ठाकरे, विजय भिल, आनंदा भिल, भाईदास गुलाले, आरिफ बागवान, अजहर शेख व बड़ी संख्या में असंगठित कामगार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दिया गया। ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version