किसान संघ को गुमराह कर रही है सरकार;  बांध की भराव क्षमता प्रस्तावित रकबे से तीन गुना है अधिक | New India Times

 फ़िरोज़ खान, बारां (राजस्थान), NIT; ​​​​किसान संघ को गुमराह कर रही है सरकार;  बांध की भराव क्षमता प्रस्तावित रकबे से तीन गुना है अधिक | New India Timesपूर्व मंत्री प्रमोद भाया एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने जारी वक्तव्य में बताया कि परवन वृहद सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध के निर्माण को प्रारंभ करने में किसी प्रकार की रूकावट एवं तकनीकी बाधाएं नहीं है, भाजपा शासन ने राजनैतिक द्वेषता से इसे तीन वर्ष तक बिना कारण रोके रखा जिसके लिए बारां जिले का किसान इन्हें  कभी माफ नहीं करेगा। उन्होनें बताया कि भारतीय किसान संघ जिला बारां के पदाधिकारियों को राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव द्वारा बताया गया कि परवन सिंचाई परियोजना का रकबा 131400 हैक्टेयर से बढ़ाकर दो लाख हैक्टेयर कर दिया है एवं बढ़े हुए रकबे की डीपीआर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दी है। भाया ने कहा कि जल संसाधन मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव, किसान संघ के पदाधिकारियों को झूंठी जानकारी देकर गुमराह कर रहे है जबकि वास्तविकता यह है कि बांध की ऊंचाई, लंबाई एवं चैडाई का क्षेत्र वही है, जिसकी केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली से कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृति जारी करवायी गई थी। बांध की जल भराव क्षमता प्रस्तावित सिंचित क्षेत्र से तीन गुना अधिक रखी गई थी। इसकी तीन गुना अधिक भराव क्षमता इसलिए प्रस्तावित की गई थी ताकि आने वाले समय में सिंचाई का रकबा बढने पर भी सिंचाई के लिए पानी की कमी किसानों को महसूस नही हो। सिंचित क्षेत्र बढ़ने से सिर्फ नहर एवं वितरिकाताओं की लंबाई बढ़ेगी। भाया ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान 653 करोड़ की निविदाएं भी मुख्य बांध के निर्माण के लिए निकाली गई थी, जिसमें सारी भूमि सरकारी है तथा बांध निर्माण करवाए जाने को लेकर किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे नित नए बहाने बनाकर परियोजना को खत्म करना चाह रही है। ​किसान संघ को गुमराह कर रही है सरकार;  बांध की भराव क्षमता प्रस्तावित रकबे से तीन गुना है अधिक | New India Times

पूर्व मंत्री भाया ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृत परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा अपनी तरफ से की गई देरी की गलती को छुपाने के लिए भारतीय किसान संघ बारां के पदाधिकारियों को गलत जानकारी दी जाकर बारां जिले के किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होनें भारतीय जनता पार्टी शासन को परवन बांध की जारी निविदाओं को स्वीकृत कर मुख्य बांध का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक मुख्य बांध का मौके पर निर्माण प्रारंभ नही होगा उनकी पदयात्राएं बदस्तूर जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version