महापौर ने जलविहार में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

महापौर ने जलविहार में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण | New India Times

पानी की कमी का विकल्प केवल पानी की बचत और पानी का पुर्नउपयोग ही है। नगर निगम द्वारा इसी उद्देश्य से सीवरेज के पानी का पुर्नउपयोग करने के लिए इटालियन गार्डन में 1 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। जिससे अब सीवर का पानी ट्रीट होकर बैजाताल, बोट क्लब एवं जलविहार आदि में भरा जाएगा, जिससे इस क्षेत्र का वैभव पुनः दिखाई देगा। यह बात महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को जलविहार में लगाए गए 1 एमएलडी क्षमता के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त की।
महापौर शेजवलकर ने एसटीपी के लोकार्पण अवसर पर कहा कि शहर के सीवर के पानी का पुर्नउपयोग करने के उददेश्य से 4 स्थानों पर और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्लांट बनाए जा रहे हैं जिससे लगभग 250 एमएलडी पानी प्रतिदिन ट्रीट होगा और शहर के पार्कों आदि में सिंचाई के उपयोग के लिए लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेगें। इस अवसर पर विधायक मुन्ना लाल गोयल ने कहा कि शहर के विभिन्न रमणीक स्थल पानी के अभाव में अभी तक सूखे थेए नगर निगम के इस प्रयास से अभी ऐसे सभी स्थलों पर पानी भर सकेगा तथा यह स्थल अपने पुराने वैभव में दिखाई देगें। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जो भी योजनाएं चल रहीं हैए उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे जनता को उनका लाभ मिल सके। शहर के विकास के लिए हम सभी मिलकर हर संभव प्रयास करेगें तथा पूर्ण सहभागिता के लिए प्रतिबद्व हैं।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लोकार्पण समारोह में सभापति राकेश माहौर, जलकार्य प्रभारी गंगाराम बघेल, जनकार्य प्रभारी धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, खेमचंद गुरवानी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, लेखा समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाह, पार्षद बलवीर सिंह तोमर, जगत सिंह कौरव, बाबूलाल चौरसिया, बृजेश गुप्ता, मुकेश परिहार, हेतराम बाथम, सुश्री शिलपा छारी, डा दयाराम पाल, पुरषोत्तम टमोटिया, जनप्रतिनिधि जगराम सिंह कुशवाह, शिवराम जाटवए सोनू राजपूत सहित अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव अधीक्षण यंत्री आर एल एस मौर्य, प्रोजेक्ट प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version