मुख्यमंत्री कमलनाथ की कर्ज माफी योजना का किसान ले रहे हैं लाभ, ग्राम पंचायत आमलियामाल में किसानों का उमड़ा हुजूम | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कमलनाथ की कर्ज माफी योजना का किसान ले रहे हैं लाभ, ग्राम पंचायत आमलियामाल में किसानों का उमड़ा हुजूम | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के द्वारा प्रदेश के किसानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीण अंचलों में भी किसानों का हुजूम ग्राम पंचायतों में लगने लगा है। झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत आमलियामाल में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के आवेदन घोषणा पत्र भरे गए।

मुख्यमंत्री कमलनाथ की कर्ज माफी योजना का किसान ले रहे हैं लाभ, ग्राम पंचायत आमलियामाल में किसानों का उमड़ा हुजूम | New India Times

जब घोषणा पत्र भरे जा रहे थे तब ग्रामीण किसानों का हुजूम लग गया, सैकड़ों किसानों के घोषणा पत्र ग्राम पंचायत आमलियामाल के सचिव लक्षमण सिंह चौहान, सहायक सचिव गौरव पांचाल आदि ने भरे। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिसमें उप सरपंच गला खराड़ी, गलिया खराड़ी व ग्रामीण किसान बड़ी तादाद में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version