तंबौर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी के घर से हुई हजारों की चोरी | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

तंबौर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी के घर से हुई हजारों की चोरी | New India Times

तंबौर थाना क्षेत्र के बैठू पुरवा मजरा अहमदाबाद गंज निवासी खालिद मंसूरी पुत्र जमील अहमद के घर में बीती रात अज्ञात चोर हजारों की नगदी समेत एक मोबाइल चोरी कर ले गए।
ज्ञात हो कि खालिद मंसूरी की पुरानी बाजार तंबौर में कपड़े व गारमेंट्स की दुकान है। बीती रात जब घर के सभी सदस्य सो गए तभी मौके का फायदा उड़ाते हुए अज्ञात चोर घर में घुस गए व कमरे में जाकर 15000 रुपये नगदी व एक मोबाइल चोरी कर ले गये।
खालिद मंसूरी के मुताबिक पड़ोस में ये चौथा मामला है।इससे पहले पड़ोस में भी कई चोरियां हो चुकी हैं। हम लोगों के घरों के चारों तरफ जुआरियो के फड़ लगातार लगे रहते हैं। वहीं स्मैकिए भी इस क्षेत्र में अपना अड्डा बनाये हुए हैं। क्षेत्र के लोगों को तो पता रहता है शायद पुलिस को इन सबकी जानकारी नहीं रहती है। कभी कभार पुलिस खानापूर्ति के लिए इन जुए के फड़ों पर जाकर दिखावे की कार्यवाही करती है। उसके बाद फिर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत हो जाती है। यदि समय रहते इन लोगों पर कार्यवाही न हुई तो इनके हौसले दिनबदिन बढ़ते रहेंगे।
भुक्तभोगी ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर जल्द कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version