पवित्र हज यात्रा हेतु तीन किश्तों में देना होगी रकम | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, भोपाल /मुंबई, NIT:

पवित्र हज यात्रा हेतु तीन किश्तों में देना होगी रकम | New India Times

हज कमेटी आॅफ इंडिया मुम्बई के माध्यम से पवित्र हज यात्रा 2019 हेतु चयनित हज यात्रियों को इस बार 3 किश्तों में हज यात्रा के लिए रकम की अदायगी करनी होगी। प्रति हज यात्री को पहली किश्त के रूप में 81 हजार रूपये 18 जनवरी 2019 से 05 फरवरी 2019 तक या इस के पूर्व हज कमेटी के एसबीआई या यूबीआई खाते में उक्त बैंकों की किसी भी शाखा में जमा कराइ जा सकती है। साथ ही हज यात्री को ऑनलाइन पेमेन्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। दूसरी किश्त राशि रूपये एक लाख 20 हजार 20 मार्च 2019 तक जमा कराना है। अगर कोई हज यात्री दोनों किश्त एक साथ जमा करना चाहे तो उनका स्वागत है, तीसरी किश्त की अदायगी रमज़ान माह के आसपास जमा की जाएगी। हज यात्रियों को पहली किश्त हर हाल में 5 फरवरी 2019 तक या इसके पूर्व भुगतान करना होगा अन्यथा चयन सूची से नाम कटकर वेटिंग वालों को मौका मिल जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version