पवन नाहर नवयुवक परिषद के और धर्मेश जैन तरुण बने परिषद के अध्यक्ष | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/ मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

पवन नाहर नवयुवक परिषद के और धर्मेश जैन तरुण बने परिषद के अध्यक्ष | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर में श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद शाखा राणापुर का नवगठन पिछले दिनों परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश धरु के आतिथ्य में उनके राणापुर प्रवास के दौरान हुआ था जिसके बाद स्थानीय युवाओ द्वारा तरुण परिषद का भी गठन किया गया जिसकी कार्यकारिणी दोनों परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में बनाई गई । जिसमें श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष पवन नाहर, उपाध्यक्ष विनय कटारिया,जितेंद्र सालेचा महामंत्री ललित सालेचा,कोषाध्यक्ष रजनीश नाहर, सह कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र कटारिया,संगठन मंत्री मनीष कटारिया, सह संगठन मंत्री संचित कटारिया,अमित बबलू कटारिया,शिक्षा मंत्री जितेंद्र नाहर, सह शिक्षा मंत्री नितिन कटारिया,सुनील नाहर प्रचार मंत्री प्रकाष सालेचा,सह प्रचार मंत्री जय प्रकाष सालेचा,पर्यावरण मंत्री कल्पेश जैन,सह पर्यावरण मंत्री नीलेश जैन,प्रियंक कटारिया, सांस्कृतिक मंत्री नीलेश मामा, विकास कटारिया, हितेश जैन, योगेश सालेचा मनोनीत किये गए। सरक्षक कमलेश कटारिया, दिनेश नाहर, दिलीप सालेचा, विनय नाहर और जितेन्द्र कटारिया बनाये गए। तरुण परिषद रानापुर की कार्यकारिणी भी गठित की गई जिसमें अध्यक्ष धर्मेश कटारिया उपाध्यक्ष. प्रवीण नाहर, निखिल सालेचा, कोषाध्यक्ष प्रिंस सालेचा, सचिव पूर्वेश सालेचा, सह सचिव अंकित कोठारी, सांस्कृतिक सचिव आयुष सालेचा, गोलू सालेचा, मीडिया प्रभारी यश कटारिया, मनोनीत किये गए।
दोनों परिषद की नवीन कार्यकारिणी का जैन श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ यतीन्द्र ज्ञान मन्दिर के अध्यक्ष श्री चन्द्रसेन कटारिया एवमि संघ के वरिष्ठों ने मोती की माला पहनाकर स्वागत किया तथा सभी सदस्यों से संगठित होकर कार्य करने की बात कही ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version