वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में नगर पालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा जनपद में पहला अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल खुलने के बाद बड़े पैमाने पर व्यवस्था करने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर उपजिलाअधिकारी बीडी वर्मा तहसीलदार विकास दुबे ने टीम गठन कर ग्राम सभा अलीनगर में लगभग सात एकड़ चारागाह की जमीन पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का चिन्ह अंकन कराया गया। अतिक्रमण हटाने का 24 घंटे का समय प्रशासन द्वारा दिया गया।जल्द से जल्द मोहम्मदी नगर वासियों को आवारा गोवंश से निजात दिलाने का कार्य नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया अधिशासी अधिकारी डॉ डीके राय समाजसेवी शिवम राठौर प्रयासरत हैं। मौके पर पहुंची टीम में नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मिश्रा कानूनगो राकेश वर्मा लेखपाल पंकज मिश्रा रोहित राज रुबियांका भारती लेखपाल अलीनगर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
