पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

आज 15/1/2019 को प्रेरक संघ जिला धार द्वारा धार जिले की कुक्षी विधानसभा ब्लॉक निसरपुर एवं कुक्षी डही में कैबिनेट मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह बघेल (नर्मदा घाटी विकास मंत्री) को किसान कर्ज माफी कार्यक्रम पर अपनी सेवा बहाली एवं नियमितीकरण की मांगों को लेकर माँग पत्र सौंपा साथ ही आदरणीय मंत्री जी से कांग्रेस वचन पत्र के सामान्य प्रशासन विभाग अनुक्रमांक 22 /47.23 के अनुपालन में साक्षर भारत अन्तर्गत संविदा शिक्षा प्रेरकों की सेवाबहाली 90 दिन में करने का वचन याद दिलाया गया। गौरतलब है कि 2012 से संविदा शिक्षा प्रेरको द्वारा साक्षरता के साथ सामाजिक गरीब आमजन के हित, उत्थान एवं विकास में कर्मचारी स्वरूप एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उत्करनिय कार्य करने के बावजूद 31 मार्च 2018 को साक्षर भारत मिशन बंद होने पर प्रदेश के 23930 संविदा शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो गए,इनकी बेरोजगारी एवं अनुकरणीय कार्य एवंम योगदान को देखते हुए नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया कि कांग्रेस सरकार शिक्षा प्रेरकों के साथ हुए अन्याय, शोषण के विरुद्ध न्याय हेतु दृढ़ संकल्पित है और सरकार गठन होने पर शिक्षा प्रेरको की सेवा बहाली की जाएगी एवं अपने चुनावी वचन पत्र में शामिल कर वचन पत्र के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुक्रमांक 22/ 47.23 के अनुसार 90 दिनों में संविदा शिक्षा प्रेरको की सेवा बहाली कर नियमितीकरण किया जाएगा।उसी परिप्रेक्ष्य में मध्य प्रदेश के समस्त साक्षरता प्रेरको द्वारा सरकार के सत्ताधिन होने पर नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के समस्त विधायक, मंत्री जी को कांग्रेस वचन पत्र की याद दिलाई जा रही हैं और वचन पत्र के अनुसार अन्य समायोजन कर सेवा बहाली की माँग की जा रही हैं।निशरपुर एवम कुक्षी में मांगपत्र जिलाकार्यकरिणी प्रमुख योगेश मंडलोई एवम ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल यादव,डही शोभाराम जी कुक्षी में पवन बर्फा ने सौपा।इस कार्यक्रम में प्रेरक संघ के जिला कार्यकरिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सहित जिले के समस्त प्रेरक मौजूद रहे।
यह जानकारी जिला अध्यक्ष मोहन परमार द्वार दी गयी है।
