अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी विधायक निधि गौशाला बनाने पर खर्च करूंगा। उन्होंने कहा कि जिले में आवारा गौ वंश से किसान बेहद परेशान हैं। शहर में भी सड़कों पर भी सैकड़ों आवारा गाय घूमती हुई दिखाई देती हैं, इस पर लगाम लगाने के लिए बड़ा काम करने की आवश्यकता है। श्री कुशवाह ने ग्वालियर के समीप मालनपुर में खोले जा रहे सैनिक स्कूल पर भी रोक लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर सैनिक स्कूल जिला मुख्यालय के आसपास ही खोलेगा इसके लिए चाहे मुझे किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े।
