घरेलू विवाद को लेकर डॉक्टर पति ने की वकील पत्नी की हत्या | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

घरेलू विवाद को लेकर डॉक्टर पति ने की वकील पत्नी की हत्या | New India Times

परिवारिक कलह के कारण समाज में हो रही कई अपराधिक घटनाओं के बीच जलगांव जिले के जामनेर में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां यह इस लिए चौंकाने वाला है क्योंकि एक डाॅक्टर पति ने अपनी वकील पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी की दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच सुपारी बाग इस रिहायशी इलाके में रहने वाले डाॅ भरतसिंग पाटील ने अपनी पत्नी जो कि जलगांव सेशन कोर्ट मे अधिवक्ता थी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला 14 जनवरी की दोपहर को तब प्रकाश में आया जब अपराधी डाॅक्टर 13 जनवरी की रात को पत्नी राखी के शव को कार में लदकर यह कहकर अंतिम संस्कार कराने अपने पुश्तैनी गांव लेकर आया कि मृतका की मौत हार्ट अटैक से हुयी है। डाॅक्टर की सन्दिग्ध गतिविधियां परिजनों की नजरों से छिप न सकी और कुछ रिश्तेदारों ने मृतक राखी के मायके वालों को राखी की मौत से अवगत कराया जिसके बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने शव को कब्जे में ले लिया और जलगांव सिविल का रास्ता पकडा, जहा घंटों तक चले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि राखी कि मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्की गला दबाने से हुयी है। इस दौरान राखी के परिजनों ने दामाद डाॅ भरतसिंग पाटील पर राखी की हत्या करने का आरोप लगाया जिसके चलते जिला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तत्काल आरोपी डाॅ पाटील को हिरासत में लिया।

14 जनवरी कि रात करीब 9 बजे जामनेर कोतवाली में गणेश सुरलकर कि शिकायत पर मृतका के पति डाॅ भरतसिंग पाटील और ससुर लालचंद पाटील के खिलाफ़ धारा 302 तथा सबूत मिटाने की मंशा से किए गए अपराध की अंतर्भूत धाराओं तहत फ़ौजदारी दायर कर ली है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक श्री प्रताप इंगले कर रहे हैं। विदीत हो कि कानूनी मामलों में काफ़ि बुद्धिमान रही मृतक राखी पेशे से वकिल थी जिनकी सहायक सरकारी अधिवक्ता के रुप में जलगांव सेशन कोर्ट में नियुक्ति की गयी थी। राखी के पति डाॅ भरतसिंग पाटील जामनेर में निवासी घर पर ही क्लिनीक चलाते हैं। जांच में बताया गया कि डाॅ पाटील और उनकी पत्नी का आपसी आर्थिक लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हो गया था इसी झगडे के चलते डाॅक्टर ने पत्नी राखी की हत्या कर दी। वैसे पाटील दंपति का परिवारिक स्टेटस देखा जाए तो वह काफ़ी हद तक पुश्तैनी रसुखदार परीवार से ताल्लुक रखते हैं। मृतका के दो बेटे हैं। इस घटना से पूरे जामनेर शहर में सनसनी फैल गयी है। पुलिस पूरे मामले कि व्यापक तफ्तीश में जुट गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version