पवित्र हज यात्रा 2019 हेतु क़ुर्रा अंदाज़ी 15 जनवरी को भोपाल में | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पवित्र हज यात्रा 2019 हेतु क़ुर्रा अंदाज़ी 15 जनवरी को भोपाल में | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब आरिफ़ अक़ील के हवाले से ख़बर है कि पवित्र हज- 2019 के लिए हज कमेटी आफ इंडिया के माध्यम से पवित्र हज यात्रा 2019 पर जाने वाले हाजियों के लिए सीटों की क़ुर्रा अंदाज़ी 15 जनवरी 2019 मंगलवार को दोपहर 2 बजे ताजुल मसाजिद भोपाल में हाफिज़ मोहम्मद सिराज-उल-हसन साहब मुजद्ददी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में मुफ्ती अबुल कलाम साहब एवं अन्य उलेमा विशेष अतिथि के रूप में शरीक होंगे। मंत्री जनाब आरिफ़ अक़ील ने प्रदेश के आज़िमीन ए हज से सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइड के माध्यम से संदेश भेजकर क़ुर्रा अंदाज़ी के कार्यक्रम में शामिल की अपील की है। जहां तक जानकारी है, यह पहला अवसर है कि मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल द्वारा अपनी आफिशियल साईड पर प्रेस नोट /विज्ञप्ति आदि के माध्यम से प्रचारित नहीं किया गया है यहां तक कि ज़िला हज कमेटी और हाजियों की सेवा करने वाले सेवकों /सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी तदाशय की जानकारी नहीं दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version