भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में लगी भीषण आग, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खुद ही है इलाज की मोहताज | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में लगी भीषण आग, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खुद ही है इलाज की मोहताज | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थति न्यू कबाड़ खाना में रात्रि लगभग 8:30 बजे एक पन्नी गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई।

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में लगी भीषण आग, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खुद ही है इलाज की मोहताज | New India Times

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन मौके पर पहुंची गाड़ी MP 04 F 8817
ख़राब निकली जिस वसे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। वहीं पूर्व पार्षद प्रत्याशी नईम सैफी ने आरोप लगाया है कि न्यू कबाड़ खाने स्थित जो फायर ब्रिगेड ऑफिस बना है इसमें पुरानी गाड़ी खड़ी रहती है, अगर इस में अच्छी गाड़ी होती तो समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता।
आग इतनी भयावह है कि आस पास के रहवासियों के मकान को खाली करवा लिया गया है। बताया जा रहा है कि लाखों के नुकसान होने की संभावना है।
फिल्हाल एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version