स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को “युवा दिवस” के रूप में मनाया गया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को “युवा दिवस” के रूप में मनाया गया | New India Timesस्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “युवा दिवस” के रूप में मनाया गया। जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों तथा आश्रम शालाओं आदि में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिले का मुख्य सूर्य नमस्कार कार्यक्रम बारादरी स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक श्री मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गोयल सहित कलेक्टर श्री भरत यादव, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी सूर्य नमस्कार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version