सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
आने वाले होली के पर्व पर शांति बनाये रखने के लिए खीरों थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुयी। इस बैठक में उप जिलाधिकारी सुल्तान असरफ सिद्दीकी व क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह, थाना खीरों एसओ अनिल सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों से शांति बनाये रखने एवं सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की तथा कहा कि पूर्व में जिस स्थान पर होलिका दहन होता था उसी स्थान पर होलिका दहन किया जायेगा। किसी को स्थान बदलने कि अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी को भी डीजे का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। इस सम्बंध मे डीजे मालिकों को भी हिदायत दी गयी साथ ही होली पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। उक्त अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान एंव नागरिक मौजूद थे।
