थैलेसीमिया बीमारी को लेकर जागरूक करने वालों को मिलेगा पुरस्कार | New India Times

अबरार अहमद खान, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

थैलेसीमिया बीमारी को लेकर जागरूक करने वालों को मिलेगा पुरस्कार | New India Times

मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा वर्ष 2019 के कार्यक्रम जारी किए गए हैं जिसमें थैलेसेमिया बीमारी को लेकर जागरूक करने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा,उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री,सचिव सुश्री वंदना शर्मा,वरिष्ठ समाजसेविका ऋतु ग्रोवर,केंसर विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. नैयर ने बताया कि संस्था वर्ष 2019 को थैलेसीमिया अवेयरनेस ईयर के रूप में मनाएगी।उन्होंने बताया जानलेवा थैलेसीमिया बीमारी के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के मकसद साल भर जनजागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।जागरूकता कार्यक्रम का आगाज़ 27 जनवरी से होगा। 27 जनवरी को पहला स्वास्थ्य शिविर स्वर्गीय विमलादेवी लक्ष्मीनारायण तिवारी की स्मृति में लगेगा।ये शिविर नन्दनगर पोस्ट ऑफिस के पास रिंकू शर्मा थैलेसीमिया चेरिटेबल हॉस्पिटल पर आयोजित किया जाएगा।शिविर में विष्णुप्रसाद बिंदल के परिवार की ओर से डिस्फेराल इंजेक्शन लगाने वाला विदेशी पम्प थैलेसीमिया हॉस्पिटल को भेंट किया जाएगा।दूसरा स्वास्थ्य शिविर 17 फरवरी को स्वर्गीय मनिराम शर्मा और स्व. सावित्री देवी शर्मा की स्मृति में आयोजित होगा।इसी तरह तीसरा स्वास्थ्य शिविर 20 मार्च को स्वर्गीय गीतादेवी रघुवंशी में आयोजित किया जाएगा।इन शिविरों में चोइथराम नेत्रालय और अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम मरीजों की निशुल्क जांच करेगी और दवाईयां देगी।श्री शर्मा ने वर्ष भर के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस साल भी 8 मई को अंतराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस मनाया जाएगा।इस मौके पर प्रादेशिक जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा।सोसायटी ने इस वर्ष से बाल शक्ति पुरुस्कार की स्थापना की है,जो थैलेसीमिया की रोकथाम और जागरूकता के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टर,समाजसेवी या पत्रकारों में से किसी एक को दिया जाएगा।श्री शर्मा ने बताया मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश में भी दिल्ली की तरह सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य थैलेसीमिया रोकथाम परियोजना बनाकर लागू की।उन्होंने मांग की है कि परियोजना संचालन में सोसायटी की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए,ताकि परियोजना का लाभ थैलेसीमिया पीड़ितों तक पहुंच सके। जन्होने थैलेसीमिया पीड़ितों को मिलने वाली पेंशन को 500 से बढाकर 1000 रुपये करने की भी दरख़्वास्त की है।मध्प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग की है कि वो थैलेसीमिया की जागरूकता के लिए सोसायटी के कार्यक्रमों को देखते हुए सालाना निश्चित अनुदान भी दें।गौरतलब रहे इस सम्बंध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने अपने कार्यकाल में अनुदान की घोषणा की थी,लेकिन अमल नहीं हो पाया।थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सोसायटी द्वारा योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जाएगा।जिसमें पेंशन के फॉर्म भरे जाएंगे।इस शिविर में सामाजिक न्याय,नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उनके प्रतिनिधि स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित रहेंगे।अवेयरनेस ईयर में सोसायटी द्वारा सिद्धि विनायक हॉस्पिटल द्वारा भी समय-समय पर निशुल्क शिविर लगाए जाएंगे। वर्ष भर के कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए इस अवसर पर सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के डायरेक्टर सत्येनसिंह,समाजसेविका साधना दगड़े,पत्रकार नियामतउल्लाह खान उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version