वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी टाउन में आसमानी सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत इन्टर काॅलेज खीरी टाउन में पुलिस अधीक्षक पूनम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन आसमानी सेना की ओर से किया गया। आसमानी सेना की तरफ से गरीबों को कम्बल भी बांटे गये।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एस.पी. पूनम ने कहा कि देश की महिलाओं के मजबूत होने से देश मजबूत होगा। उन्होनें बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है तथा स्कूल काॅलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है ताकि लड़कियां निडर होकर स्कूल जा सकें। उन्होंने निधि मिश्रा के सेवा भाव की भी सराहना की। आसमानी सेना की संस्थापक निधि मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी संस्था का प्रथम उद्देश्य है।महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना हमारी संस्था की प्राथमिकता है। वर्षो से महिलाओं के सम्मान के लिए आसमानी सेना प्रयासरत है और हर सम्भव मैदान में डटी रहेगी ।विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला परियोजना अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने भी सम्बोधित किया अपने सम्बोधन में उन्होने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं के बारे मे विधिवत जानकारी दी ।और पात्र को तत्काल लाभ पहुंचाने की बात कही ।कार्यक्रम को जिला पंचायत इन्टर कालेज खीरी टाउन की कक्षा ग्यारह की छात्रा नजर फातिमा ने भी सम्बोधित किया अपने सम्बोधन में फातिमा ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज मे हजारो बेडियो के बावजूद भी महिलाओं ने हर क्षेत्र में पताका फहराया है। सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का यह कदम बेहद सराहनीय है। एस.पी. पूनम की हम लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु दूरदर्शी नजरों ने छात्राओं में जान फूंक दी है।

कार्यक्रम को आसमानी सेना के संरक्षक मोहन बाजपेयी ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष डा. सलीम खान ने प्रीती को उसके नेत्रहीन बच्चे को 3000 रू की धनराशि दी और राशन हेतु प्रीती को 500 रू की नकद धनराशि सहायता के रूप में दिया और आगे भी विवाह इत्यादि में सहायता देने का वादा किया। कार्यक्रम में एस.ओ.खीरी विपिन कुमार चौकी प्रभारी अरविन्द राय कालेज के प्रिन्सिपल रवीन्द्र श्रीवास्तव के अलावा कस्बे के सम्मानित लोग व पत्रकार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राम प्रकाश मिश्रा ने किया। आसमानी सेना की हजारों महिलाओं ने आसमानी सेना जिन्दाबाद के नारे भी लगाये ।कस्बे मे जगह जगह आसमानी सेना द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए हर समय तत्पर रहने की सराहना हो रही है अन्त मे इंस्पेक्टर खीरी ने आये हुए समस्त सम्मानित महानुभावो का आभार व्यक्त किया और सभी ने आसमानी सेना की सेविका निधि मिश्रा को आशीर्वाद भी दिया।
