सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं से मिलकर की अहम चर्चा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र)), NIT:

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं से मिलकर की अहम चर्चा | New India Times

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने आज भोपाल प्रवास के दौरान विधानसभा भवन के परिसर में आयोजित वंदेमातरम गान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन मंत्री सुहास भगत के साथ भाग लिया और सोमवार 7 जनवरी 2019 से जारी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एकत्रित पार्टी विधायकों की बैठक में भी शिरकत की।

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं से मिलकर की अहम चर्चा | New India Times

इसी के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में निर्वाचित श्री गोपाल भार्गव को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत कर बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष के चुनाव एवं विधायकों को मार्गदर्शन देने हेतु पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह का भी सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version