नक्सल क्षेत्र की 75 महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत काशी भ्रमण पर भेजा गया, पुलिस अधीक्षक ने 2 बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया भ्रमण पर रवाना, यात्रा से प्राप्त अनुभवों का नक्सल उन्मूलन व महिला सशक्तिकरण में करेंगी उपयोग | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ मिर्जापुर (यूपी), NIT:

नक्सल क्षेत्र की 75 महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत काशी भ्रमण पर भेजा गया, पुलिस अधीक्षक ने 2 बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया भ्रमण पर रवाना, यात्रा से प्राप्त अनुभवों का नक्सल उन्मूलन व महिला सशक्तिकरण में करेंगी उपयोग | New India Times

नक्सल क्षेत्र की महिलाओं को नक्सल उन्मूलन के प्रति जागरूक करने व उन्हें सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठाने एवं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से होप संस्था के सहयोग से नक्सल क्षेत्र में गठित ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत काशी भ्रमण कर अनुभव प्राप्त करने व वापस आकर क्षेत्र की महिलाओं को अपने अनुभवों के माध्यम से नक्सल उन्मूलन में पुलिस के सहयोग हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत नक्सल प्रभावित गाँव की 75 महिलाओं को चयनित किया गया था, जिन्हें चौकी राजगढ़ थाना मड़िहान से आज दिनांक-06-01-2018 को श्री विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा 2 बसों में बैठाकर नक्सल गतिविधियों के विरूद्ध महिला सशक्तिकरण टैग के साथ हरी झण्डी दिखाकर वाराणसी यात्रा पर रवाना किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मड़िहान श्री विजय शंकर सिंह पटेल, पीआरओ श्री प्रवीण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री गोरख नाथ सिंह, निरीक्षक यातायात श्री कृष्णानन्द राय के साथ ही होप संस्था के दिव्यांशु व सहयोगियों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version