बीएसएनएल व्यवस्था फिर चरमराई | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

बीएसएनएल व्यवस्था फिर चरमराई | New India Times

जिले में औद्योगिक नगरी का दर्जा हासिल मेघनगर में इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की बिगड़ती व्यवस्था के कारण उपभोक्ता खासे परेशान हैं, विशेष कर बीएसएनएल की मोबाइल सेवा आये दिन चरमरा जाती है। हालांकि अन्य कंपनियों की बनिस्बत यहां पर इस कंपनी के ज्यादा उपभोक्ता हैं, क्योंकि केंद्र सरकार का उपक्रम होने के कारण उपभोक्ताओं ने इसको ही प्राथमिकता देते हुए इसका ग्राहक बनना जादा पसंद किया है। मगर विगत कई दिनों से देखने में आ रहा है कि अन्य कंपनियों की सेवा में बीएसएनएल पिछड़ता जा रहा है। इसका एक प्रमुख कारण सामने आया है वह यह है कि अन्य कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने के नाम पर क्षेत्र में कई टावर स्थापित किए हैं जिससे नेटवर्क की समस्या हल हो गई है जबकि बीएसएनएल ने अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक उपभोक्ता होने की बावजूद एक टावर स्थापित किया है जिससे निश्चित तौर पर ग्राहकों को ऐसी परेशानियां आना स्वाभाविक हैह वहीं विभाग में बैठे अधिकारी कोई सार्थक कदम उठाकर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version