अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:
भिण्ड में बेख़ौफ़ बाइक सवार हमलावरों ने आज सुबह लहार चुंगी इलाके में एक युवक के गोली मार दी, गोली युवक के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकलने में कामयाब हो गए। रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता चौधरी राकेश सिंह ने अपनी गाड़ी में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
दरअसल लहार चुंगी पर रहने वाले अमन त्रिपाठी का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। अमन आज सुबह अपने घर के बाहर बैठा था कि तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने कट्टे से गोली मार दी और फरार हो गए। गोली अमन के पैर में लगने से वह गभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं घटना स्थल से गुजर रहे भाजपा नेता चौ. राकेश सिंह घायल अमन को अपनी गाड़ी में ले जाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हमले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुची औऱ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि हमलावर पहले भी कई बार अपना निशाना बना चुके हैं जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।
