हनीफ खान, ब्युरोचीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

बभनी थाना क्षेत्र के सेन्दूर मोड़ पर अनियंत्रित बाईक गिर गई जिससे एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लीलाडेवा निवासी कमलेश कुमार 22 वर्ष व उसका साथी पिकनीक मनाने सेन्दूर टीका गये हुए थे। पिकनीक मनाने के उपरान्त वह दोनों शाम को घर के लिए लौट रहे थे कि जैसे ही सेंदूरमोड़ पहूंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई और उसके साथी को मामूली चोट आई।
सूचना मिलने पर बभनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उपरोक्त युवक को नया साल मनाना महंगा पड़ गया, नये साल का पहला दिन उक्त मृतक युवक के जीवन का आखिरी दिन साबित हुआ।
