मुरूम चोर ठेकेदार पर अब तक क्यों नहीं हुई दंडात्मक कार्रवाई?बुलढाणा-अजंता मार्ग निर्माण में अवैध गौणखनिज का उपयोग, 4 दिन से जब्त है दो टिप्पर | New India Times

कासिम खलील ब्यूरो चीफ बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

मुरूम चोर ठेकेदार पर अब तक क्यों नहीं हुई दंडात्मक कार्रवाई?बुलढाणा-अजंता मार्ग निर्माण में अवैध गौणखनिज का उपयोग, 4 दिन से जब्त है दो टिप्पर | New India Times

बुलढाणा से अजंता को जोड़नेवाले राज्य मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग का दर्जा मिलने के बाद इस मार्ग को सिमेंट कॉन्क्रीट का बनाया जा रहा है, किंतु ठेकेदार द्वारा मार्ग के निर्माण में अवैध गौण खनिज का उपयोग किये जाने का मामला सामने आने के बाद बुलढाणा एसडीओ ने 2 टिप्पर जब्त किए ज़रूर है किंतु 4 दिन गुज़र जाने के बाद भी अब तक ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई नही किए जाने से बुलढाणा तहसील कार्यालय की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खडे हो रहे हैं।
बता दे कि,तीन जिलों की सीमा से हो कर गुजरने वाले बुलढाणा-अजंता इस 50 किलो मीटर के मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय महामार्ग का दर्जा दिया है.पिछले एक साल से इस मार्ग के चौड़ाईकरण का निर्माण कार्य बड़ी ही धीमी गति से चल है.इस दो लेन सीमेंट कॉन्क्रीट मार्ग के निर्माण का ठेका “सुनील हाइटेक, नागपुर” को दिया गया.विदर्भ-मराठवाड़ा व खानदेश को जोड़नेवाला ये मार्ग बड़ा महत्व रखता है.विगत 28 दिसंबर को बुलढाणा उपविभागीय अधिकारी कु. सुहासिनी गोनेवार इसी मार्ग से बुलढाणा की दिशा में आ रही थी कि उन्हें देवलघाट के करीब 2 टिप्पर मुरूम ले जाते हुए नजर आए जिन्हें रोककर उन्होंने रायल्टी के बारे में पूछताछ की किंतु दोनों वाहनों के चालकों ने समाधानकारक उत्तर नहीं देने पर इस बात की सूचना उपविभागीय अधिकारी ने बुलढाणा की प्रभारी तहसीलदार श्रीमती दुर्गा गौर को दी तब प्रभारी तहसीलदार अपनी टीम में शामिल मंडल अधिकारी विजय टेकाले, पटवारी गणेश देशमुख, विनोद कोलसे, विजय सावले, प्रकाश मिसाल, श्रीमती जुमले, सिपाही नांदे, चालक शेख अज़मत के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने वाहनों की जांच की तो ये खुलासा हुआ कि चालकों के पास रायल्टी मौजूद नहीं है जिसके कारण उन्होंने टिप्पर क्रमांक MH-43-BG,7821 व MH-02 ER-9065 को जब्त करते हुए अधिक जांच के लिए बुलढाणा तहसील कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया.इस कार्रवाई को 4 दिन गुज़र जाने के बाद भी तहसील प्रशासन ने अब तक संबंधित ठेकेदार पर कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नही की है.यह बात अचंबित करनेवाली है कि आखिर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करने में देरी का कारण क्या है?इस विषय मे प्रभारी तहसीलदार श्रीमती दुर्गा गौर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि,हमारी जांच में पकड़े गए टिप्पर चालक रॉयल्टी की रसीद नही दिखा पाए है,दोनो टिप्पर जब्त कर तहसील कार्यालय में ला कर खडे किए हुए है और संबंधित ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version