संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:
पन्ना की उथली हीरा खदान कल्याणपुर से मजदूर को 18.13 कैरेट का हीरा मिला है। यह बेशकीमती जैमसे क्वालिटी का हीरा बताया जा रहा है। इस हीरे का वजन 18.13 कैरेट है जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। मजदूर राधेश्याम सोनी के साथ आठ लोगों ने मिलकर खदान लगाई थी, आज पन्ना के हीरा कार्यालय से दो बड़े हीरो की नीलामी भी हुई है जिसमें 42.59 कैरेट के हीरे की नीलामी 2 करोड़ 55 लाख लगाई गई। पन्ना बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। 42 कैरेट 59 सेंड का हीरा झांसी निवासी राहुल अग्रवाल ने 6 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से खरीदी जिसकी कीमत 2 करोड़ 55 लाख 54 हजार हुई।
