जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न, सभी बैंकर्स शासकीय योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण करें: कलेक्टर उमेश कुमार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न, सभी बैंकर्स शासकीय योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण करें: कलेक्टर उमेश कुमार | New India Times

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नवागत कलेक्टर श्री उमेश कुमार ने विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए इसमें तेज़ी लाने के निर्देश दिये। जिन विभागों के लक्ष्य पूर्ण नहीं हुए है, उन्हें जनवरी माह तक पूरा करने हेतु निर्देश दिये है। फसल ऋण से संबंधित डाटा जिले के समस्त बैंकों को देने के लिये निर्देश दिये है, जो कि ऋण माफी के पात्र है। उन्होंने विभागवार योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की। उन्होंने समस्त बैंकों के प्रबंधकों को निर्देश दिये कि कोई भी प्रकरण लंबित न रखे। सभी अधिकारियों और बैंकर्सों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा पीएलपी वर्ष 2019-20 पुस्तक का विमोचन भी किया। जिन बैंकों द्वारा शासकीय योजनाओं में लक्ष्य पूर्ण कर लिये गये है उनको सराहा गया। जिन बैंकों के सीडी रेशियों राष्ट्रीय मानक से कम है उन्हें दिसम्बर माह तक सीडी रेशियों के मानक हासिल करने के निर्देश दिये है। बैठक में एचडीएफसी इरगो के अधिकारी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना (रबी) के बारे में जानकारी दी गयी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, एलडीएम श्री ए.के.चरण, नाबार्ड के डीडीएम श्री रवि मोरे, भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के सहायक महाप्रबंधक कैप्टन अरूण इनामदार एवं समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version