याद किये गए अटल बिहारी वाजपेयी जी, सुशासन दिवस पर हुआ कार्यक्रम | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

याद किये गए अटल बिहारी वाजपेयी जी, सुशासन दिवस पर हुआ कार्यक्रम | New India Timesभारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती कार्यक्रम गोला गोकर्णनाथ कस्बे में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। जिसमें उनकी शख्शियत की चर्चा करते हुए उनके जीवन काल को याद किया गया और प्रधानमंत्री रहते हुए उनके द्वारा किये गए जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए भारत वर्ष के विकास में उनके द्वारा योगदान पर प्रकाश डाल कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप मिश्र जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा और क्षेत्रीय लेखपाल शिवशान्त अवस्थी द्वारा असहाय निर्धन जरूरत मन्दों को कम्बल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जितेंद्र शुक्ल, वेद प्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता जितेंद्र पांडे, मनोज शर्मा, उमाशंकर शुक्ल
जिला सह संयोजक आईटी विभाग अमित मिश्रा, सरस्वती प्रसाद, विजय विश्वकर्मा, अनिरुद्ध मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता और सैंकड़ों की संख्या में आमजन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version