उप्र विधानसभा चुनाव:  बहराइच में फुलप्रूफ व्यवस्था के बीच सम्पन्न होगी मतगणनाः डीएम अजयदीप सिंह | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​​

उप्र विधानसभा चुनाव:  बहराइच में फुलप्रूफ व्यवस्था के बीच सम्पन्न होगी मतगणनाः डीएम अजयदीप सिंह | New India Timesविधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने शिविर कार्यालय स्थित सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसर्स के साथ आयोजित बैठक में मतगणना कार्य के लिए अब तक की गयी तैयारियों का जायज़ा लिया। 

जिलाधिकारी श्री अजयदीप सिंह ने सभी आर.ओ. व ए.आर.ओ. को निर्देश दिया कि मतगणना के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये गये दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर लें ताकि आयोग की मंशानुरूप सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना कार्य सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार समस्त गणना एजेन्टों के पास सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा जारी किये जायेंगे जबकि मतगणना कार्मिकों के पास जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत किये जाने हैं। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि मतगणना कार्मिकों व गणना एजेन्टों के पास निर्गत किये जाने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध समय से पूर्ण कर लिये जायें। इस अवसर पर रिटर्निंग आफिसर को बताया गया कि अपने सहायतार्थ स्टाफ का पास भी सम्बन्धित आर.ओ. द्वारा जारी किये जायेंगे। 
जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए निर्धारित स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में 11 मार्च 2017 को प्रातः 08:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। श्री सिंह ने रिटर्निंग आफिसर्स को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को मतगणना तिथि 11 मार्च 2017 के तीन दिन पूर्व निर्धारित प्रोफार्मा पर नोटिस जारी कर प्रारूप 18 पर दो प्रतियों में गणना ऐजेन्टों के नाम, पिता का नाम, मोबाईल नम्बर, सम्बद्ध दल का उल्लेख करके सम्बन्धित उम्मीदवार से हस्ताक्षर करा लें तथा नोटिस के माध्यम से मतगणना प्रारम्भ होने का समय प्रातः 08:00 बजे के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए मतगणना में प्रवेश के लिए निर्धारित समय प्रातः 06:00 के सम्बन्ध में भी सूचित कर दिया जाये। ​उप्र विधानसभा चुनाव:  बहराइच में फुलप्रूफ व्यवस्था के बीच सम्पन्न होगी मतगणनाः डीएम अजयदीप सिंह | New India Timesजिलाधिकारी श्री सिंह ने सभी रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिया कि अपने अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित मतगणना हाल का 06 व 07 मार्च को विधिवत निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था से अवगत हो लें, यदि कोई कमी दृष्टिगत हो तो तत्काल अवगत भी करायेंगे। सभी आर.ओ. को निर्देश दिया गया कि मतगणना कार्य से सम्बन्धित विभिन्न प्रपत्रों को भरने इत्यादि के सम्बन्ध में आयोग की ओर से उपलब्ध करायी गयी हैण्डबुक का अध्ययन कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार से मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्या शंकर सिंह से मतगणना के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, आरओ/नगर मजिस्टेªट मटेरा महेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तवंर, आरओ/उप जिलाधिकारी, महसी गौरांग राठी आईएएस, नानपारा एसपी शुक्ला, कैसरगंज अमिताभ यादव, पयागपुर गुलाम सरवर, बलहा कुवंर वीरेन्द्र मौर्य सहित सहायक रिटर्निंग आफिसर्स व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version