अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के नेतृत्व में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों वाहनों की चेकिंग की गई।
जो बच्चे स्कूल के वाहन में सफर करते हैं आज उन गाड़ियों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जिन गाड़ियों के कागजात में कमी व जिन बसों में असुविधाएं पाई गई उन बसों की चालानी कार्रवाई करके यह निर्देश दिए गए के अगली बार अगर आप किसी भी असुविधा के चलते पाए गए तो आप पर बड़ी से बड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ट्रैफिक प्रभारी आदित्य मिश्रा जी के द्वारा सुभाष तिराहे पर की गई।
