क्रिसमस मेले के आयोजक पर लगा आरोप, भजपा नेता ने पुलिस थाने में दी तहरीर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

क्रिसमस मेले के आयोजक पर लगा आरोप, भजपा नेता ने पुलिस थाने में दी तहरीर | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूपनगर गांव में बीते 20 दिसम्बर को क्रिस्चन समुदाय द्वारा दो दिवसीय क्रिसमस मेले का आयोजन हो रहा था जिसमे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता राजेश भाष्कर की फोटो मुख्यअतिथि के रूप में पोस्टर और बेनर इलाके में बांटे गए।

इसका विरोध जब हिन्दू संघठनों ने किया तो यह कार्यक्रम रुका जो बिना परमिशन हो रहा था ।कार्यक्रम तो रुक गया लेकिन इस खबर की ज्वाला सिक्ख और हिंदू संगठन का गुस्सा अभी तक नहीं थमा कार्यक्रम रुकवाने के बावजूद पोस्टर पर भाजपा नेता राजेश भास्कर मुख्य अतिथि बनाने की बात हिंदू संगठनों के जेहन से नहीं निकल रही संगठनों के साथ साथ पुलिस और खुफिया विभाग भी भास्कर को सवालों के घेरा मैं लिया क्योंकि हिंदू एवं सिख संगठनों का कहना है कि भूपनगर में जो कार्यक्रम हो रहा था वह ईसाई धर्म के प्रचार के लिए हो रहा था इसका विरोध सभी ने किया और यह सवाल उठाया कि राजेश भास्कर ने ऐसे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने के लिए कैसे राजी हो गए जब यह सवाल बाजार में पहुंचा तो हिंदू संगठन और कस्बे के बालाजी सुंदर मंडल सहित बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों ने एकजुट होकर भास्कर को यह सवाल पूछा तो भास्कर ने स्पष्टीकरण दिया की इस कार्यक्रम के लिए पास्टर व उनकी टीम मेरे पास आई थी मैं इस क्षेत्र का जिला पंचायत सदस्य हूं मेरे पास 25 गांव हैं और मैं धार्मिक राजनीतिक ,समाजिक तौर पर हर वर्ग धर्म के कार्यक्रम में उपस्थित होता हूं क्योंकि मैं सामाजिक व जन प्रतिनिधि हूं लेकिन मुझे इस बात का पता नहीं था की भूपनगर में धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम क्रिसमस मेले के आड़ में किया जा रहा है और पोस्टर में जो फोटो मेरी लगी है यह फोटो मेरे द्वारा नहीं दी गई है यह फोटो मेरी डीपी से निकाल कर लगाई गई है जिससे मेरी धार्मिक राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब हुई इस संदर्भ में जिला पंचायत राजेश भास्कर ने विश्व हिंदू परिषद हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों के साथ ईसाई धर्म के कार्यक्रम करवाने वाले पास्टर जान फ्रांसीस के खिलाफ थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह को एक तहरीर दी है किसकी जांच कर न्याय दिलाने का कृपा करें जिससे उनकी सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक छवि खराब ना हो मेरे द्वारा कार्यक्रम में जाने की बात स्वीकारी जाती है लेकिन कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की फोटो और धर्म परिवर्तन का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था इस बात का पता मुझे थाने से पता चला अगर मुझे यह ज्ञात होता तो मैं इस कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं देता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version