ब्वायज व गर्ल्स स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT :

ब्वायज व गर्ल्स स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन | New India Times

22 दिसंबर शनिवार को सार संस्थान व क्रांति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे सेंट्रल ब्वायज व गर्ल्स स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह परीक्षा विद्यालय में दो पालियों में आयोजित हुई जिसमें सेंट्रल गर्ल्स विद्यालय मे सुबह 9 बजे से 10 बजे तक तथा सेंट्रल ब्वायज विद्यालय में दोपहर 2 से 3 बजे तक परीक्षा आयोजित की गयी।

सार संस्थान के डा० तरूण द्विवेदी जी के अनुसार हर वर्ष बनारस ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों के विभिन्न विद्यालयों मे यह परीक्षा आयोजित की जाती है । जिसमें हजारों छात्र छात्रायें भाग लेते हैं।इस परीक्षा के माध्यम से छात्र छात्राओं की मानसिक योग्यता के साथ साथ उनका विषयों के प्रति रूझान तय होता है। जिससे भविष्य मे उनको अपने विषय चुनने मे भी मदद मिलती है। परीक्षा मे बेहतर परिणाम लाये बच्चों को हर वर्ष विभिन्न पुरस्कार वितरित किये जाते हैं। इसके साथ- साथ बच्चों के लिए स्कालरशिप की भी व्यवस्था संस्था के द्वारा की जाती है।

क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल कु०सिंह के अनुसार इस प्रकार की परीक्षाओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास मे बहुत हद तक मदद मिलती है।इस परीक्षा के प्रश्न पत्र मे पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय को भी एक भाग दिये जाने पर उन्होने कहा कि निश्चय ही पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण की रोकथाम आज हमारे लिए एक गंभीर विषय है।इन विषयों पर भी बच्चों व उनके अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इन विषयों पर पूछे गये प्रश्नों से बच्चों के बीच इन विषयों को लेकर उत्सुकता व जागरुकता बढ़ती है।क्रांति फाउंडेशन लगातार इन विषयों को लेकर कार्य करती आ रही है तथा हम लगातार पिछले 203 सप्ताहों से प्रदूषण मुक्त बनारस व पार्क सफाई अभियान चला रहे हैं। प्रश्न पत्र मे भी पर्यावरण के विषय पर प्रश्न पूछकर हम बच्चों व अभिभावकों को इस विषय पर और जागरूक करना चाहते हैं।उन्होने बताया कि जल्द ही परीक्षा के परिणाम घोषित किये जायेंगे।आज परीक्षा के दौरान क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल कु सिंह, महासचिव राकेश त्रिवेदी, दीपक जी,प्रेमशीला पटेल,मधु भारती,प्रमोद श्रीवास्तव,सागर यादव के साथ साथ सेंट्रल हिन्दू स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा० नीरु बहल समेत विद्यालय के कई शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version