पिता-पुत्र विधायक ने खुद का विकास किया क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ: राकेश पाल, 28 साल के वनवास के बाद निकला भाजपा का विजय जुलूस | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ सिवनी (मप्र), NIT:

पिता-पुत्र विधायक ने खुद का विकास किया क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ: राकेश पाल, 28 साल के वनवास के बाद निकला भाजपा का विजय जुलूस | New India Times

केवलारी विधानसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राकेश पाल आज छपारा नगर में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। छपारा के बस स्टैंड परिसर में राकेश पाल के आगमन होते ही भव्य आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके पश्चात भाजपा का विजय जुलूस बस स्टैंड से होते हुए शंकर मडिया लोधी वार्ड और झंडा चौक पहुंचा जहां पर अल्पसंख्यक मोर्चा और मुस्लिम समुदाय के द्वारा राकेश पाल को केलों से तौला कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद भाजपा का विजय जुलूस जैन वार्ड होते हुए तकिया वार्ड होते हुए चमारी तिगड्डा पहुंचा जहां रामभरोस की होटल में राकेश पाल ने भाजी बड़े का आनंद उठाया।
बता दें कि बस स्टैंड से नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए जब केवलारी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक राकेश पाल का विजय जुलूस निकला तो जगह जगह पर उनका आम जनता ने तिलक वंदन और शाल श्रीफल भेंट करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। छपारा नगर के प्रमुख मार्गो में राकेश पाल के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत द्वारा लगाए गए थे इसी क्रम में राकेश पाल ने नगर के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर में पूजन पाठ करते हुए आशीर्वाद भी लिया।

हरवंश सिंह और रजनीश सिंह ने अपने खेतों तक बनवाई स्पेशल नहर

छपारा नगर में जब भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राकेश पाल का विजय जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करता हुआ दुर्गा कॉलोनी पहुंचा तो वहां पर मीडिया के सामने राकेश पाल ने आरोप लगाते हुए कहां की 28 सालों तक सिर्फ और सिर्फ पिता-पुत्र विधायक ने अपना खुद का विकास किया है और पूरे केवलारी विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास नजर नहीं आता है। उन्होंने स्वर्गीय हरवंश सिंह और रजनीश सिंह पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि इन 28 सालों में पिता-पुत्र ने अपने खेतों तक नहर बनवाने का काम तो किया लेकिन आज भी क्षेत्र के किसानों के खेतों तक नहर नहीं पहुंच पाई है और पूरे केवलारी विधानसभा क्षेत्र के किसानों की हालत दयनीय है। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है लेकिन जनता ने 28 साल बाद भाजपा पर भरोसा करते हुए मुझे यहां से आशीर्वाद दिया है और मैं इन 5 सालों में क्षेत्र का विकास करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं और संपूर्ण केवलारी विधानसभा क्षेत्र में जनता की मूलभूत समस्याओं के लिए मैं प्रयासरत रहूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version