अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा आज गुरुवार सुबह से शुरू होईगई है। पहला पेपर तृतीय भाषा का है, जिसमें सबसे ज्यादा परीक्षार्थी संस्कृत की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग की गई है। जबलपुर के अधारताल में परीक्षा केंद्र पर सख्त चेकिंग से विद्यार्थी परेशान हो गए हैं।
प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी लेकर परीक्षा देने आए छात्रों को वापस लौटा दिया गया। गौरतलब है कि बुधवार से शुरू हुई 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 182 नकलची पकड़ेएगए हैं, जिसके बाद 10वीं की परीक्षा में भी नकल रोकने के लिए सख्ती की गई है।
12वीं की परीक्षा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 47 नकलची मुरैना में पकड़े गये हैं। इसके अलावा भिंड में 32, जबलपुर में 27, डिंडोरी में 36, पन्ना में 13 व अन्य शहरों में भी नकल के मामले सामने आए हैं।
