सरकार से नहीं मिला सहयोग तो ग्रामीण खुद लग गए पुलिया निर्माण में | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सरकार से नहीं मिला सहयोग तो ग्रामीण खुद लग गए पुलिया निर्माण में | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद खीरी के तहसील पलिया में स्थित गोविंद नगर गांव एक कटान पीड़ित गांव है जिसमें लगभग 900 एकड़ खेत शारदा नदी द्वारा काट दिया गया है। जब शारदा का पानी कम हुआ तो शारदा एक नाले के रूप में बहने लगी और ग्रामीण उसी नाला को पार कर अपने खेत की जुताई व बुआई करने जाते रहे हैं जिसमें आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है इस बावत ग्रामीणों ने कई बार सरकार से रपटा पुल की मांग की लेकिन कोई सहयोग नहीं मिल सका तो आखिरकार ग्रामीण तन-मन-धन से लग गए रपटा पुल बनाने में।

सरकार से नहीं मिला सहयोग तो ग्रामीण खुद लग गए पुलिया निर्माण में | New India Times

आश्चर्यजनक बात यह है कि लगभग 5 महीने के अंदर ही लोकसभा के चुनाव होने हैं और सभी दलों के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है लेकिन एक जरुरी और जनहित के कार्य मे किसी पार्टी के लीडर ने न तो आना ही जरूरी समझा और न ही किसी प्रकार का कोई सहयोग देना जरूरी समझा। कुछ ग्रामीण तो दबी जुबान से ये भी कह रहे हैं कि निर्वाचन आयोग को नोटा को और अधिकार देने चाहिए मतलब साफ है कि यदि गोविंदनगर से नोटा जीते तो कोई आश्चर्य नही होना चाहिये।
बहरहाल ग्राम प्रधान ने सहयोग के लिए गोविंदनगर वासियो को धन्यवाद दिया और पुल से पहली गाड़ी गुजरने पर ग्रामीणों को बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version