नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ग्रामविकास, ग्रामसंसद सशक्तीकरण, पदाधिकारियों के सम्मान तथा सरकारी योजनाओं की रुपरेखा को सटीक तरीके से विश्लेषण करने के उद्देश्य से गुरूवार दोपहर कृषि अनाज मंडी में सरपंच और उपसरपंच का तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के लिए पधारे प्रमुख वक्ता श्री भास्कर पेरे पाटील ने ग्राम विकास से जुडे सभी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। समारोह की अध्यक्षता सरपंच परीषद के जिलाध्यक्ष श्री पुरुजित चौधरी ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में सरपंच परीषद के जिला उपाध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन उपस्थित रहे। मंच पर अनाज मंडी के सभापती श्री देशमुख, विनोद चौधरी, बालु धुमाल, श्रीमती रुपाली पाटील, श्रीमती लिलादेवी नाईक आदि मान्यवर मौजुद रहे।
