अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया गया है। भोपाल में पदस्थ कई पुलिस कर्मियों की पोस्टिंग भोपाल के बाहर अन्य जिलों में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शंकरलाल सिंह गौर निरीक्षक पीएचक्यू भोपाल को जिला होशंगाबाद, सुनील शर्मा निरीक्षक पीएचक्यू भोपाल को जिला इंदौर, बहादुर खान एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला सीहोर, माधव शर्मा एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला मुरैना, जितेन्द्र गड़ेवाल एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला सिवनी, आनंद परिहार एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला टीकमगढ़, सुनील पुरवैया एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला टीकमगढ़, दीपक मंडलोई एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला रतलाम, अभिमयु द्विवेदी एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला शहडोल, कमलेश यादव एसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला बुरहानपुर, रामबक्ष भोपाल एएसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला शिवपुरी, विश्राम सिंह जाटव एएसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला पन्ना, भरतलाल इवने एएसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला इंदौर, धूल सिंह भांवर एएसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला झाबुआ और अशोक खेड़कर एएसआई पीएचक्यू भोपाल को जिला बड़वानी में नई पोस्टिंग दी गई है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारी स्थानांतरित
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारी स्थानांतरित किये गये हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में श्रीमती विदिशा मुखर्जी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, टीकमगढ़ से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा), (काउंटर मेग्नेट), ग्वालियर और श्री अनुराग सक्सेना, उप सचिव, मध्यदेश शासन, राजस्व विभाग तथा पर्यटन एवं विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।
