भिवंडी में दुर्लभ प्रजाति के मांडूल सांप का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो वजनी सांप की कीमत है 30 लाख रूपए | New India Times

 शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​​भिवंडी में दुर्लभ प्रजाति के मांडूल सांप का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो वजनी सांप की कीमत है 30 लाख रूपए | New India Times भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट- 2 की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के मांडूल सांप की तस्करी करने वाले सागर सालिक पाटिल (20) को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार इस अति दुर्लभ प्रजाति के मांडूल सांप की लम्बाई 39 इंच, वजन 1 किलो है  जिसकी कीमत बाज़ार में 30 लाख रूपए बताई गयी है। सूत्रों के अनुसार इस सांप का प्रयोग असाध्य बीमारी की दवा बनाने तथा काला जादू करने में प्रयोग किया जाता है।​भिवंडी में दुर्लभ प्रजाति के मांडूल सांप का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो वजनी सांप की कीमत है 30 लाख रूपए | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट- 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत को गुप्त जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सांप की तस्करी करने हेतु एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को लाने वाला है। उक्त जानकारी मिलने के बाद एपीआई सुरेश चोपड़े, पुलिस सिपाही रहीम शेख, किशोर माने, सुधाकर चौधरी, सूर्यकान्त पवार ने शाम के समय जाल बिछा कर मुंबई-नाशिक महामार्ग  स्थित मानकोली नाका के पास अंजूर पेट्रोल पंप के समीप एक युवक को बैग में दुर्लभ प्रजाति के मांडूल सांप के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सागर सालिक पाटिल अंजूर गांव भिवंडी का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी के बाद मांडूल प्रजातिका सांप बरामद हुआ। आरोपी से  पुलिस द्वारा  गहन पूछताछ करने पर उसने बताया कि शहापुर तालुका के आसन गांव निवासी भरत जाधव नामक तस्कर ने उसे सांप बेचने के लिए  दिया है। पुलिस ने वन्यजीव तस्कर सागर और भरत के ऊपर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39 (ड) सहित धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त किए गये सांप को डोंबिवली स्थित सर्प मित्र वैभव कुलकर्णी के पास सुरक्षित रखा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version