कचरे में वोटर कार्ड: कचरे के ढेर में सैकड़ों वोटर कार्ड मिलने से मची खलबली, जांच के आदेश जारी | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

कचरे में वोटर कार्ड: कचरे के ढेर में सैकड़ों वोटर कार्ड मिलने से मची खलबली, जांच के आदेश जारी | New India Times

धुलिया शहर स्थित वल्लभ नगर में एक कूड़ा निपटान क्षेत्र में करीब 149 मतदाता पहचान पत्र कचरे में पड़े हुए मिले हैं जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी गणेश मिसाल ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। कचरे में 2011 के मतदान कार्ड मिलने से धुलिया में खलबली मच गई है। मनपा चुनाव के समाप्त होते ही इस तरह कचरे में पड़े मिलने से सनसनी फैल गई है और इसे लेकर नागरिकों में उत्सुकता दिखाई दे रही है कि आखिर यह माजरा क्या है?

असली हैं सभी कार्ड

अनुविभागीय अधिकारी गणेश मिसाल को शिकायत मिलते ही धुलिया तहसील कार्यालय में भारत निर्वाचन चुनाव शाखा के अधिकारी धुळे तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार किशोर खैरनार, मंडळ अधिकारी सागर नेमाणे, पटवारी काकडे को घटनास्थल पर भेजा गया जहां प्राथमिक निरीक्षण कर यह पता चला है कि ये असली मतदाता कार्ड हैं। नायब तहसीलदार ने 149 मतदाताओं के मतदान कार्ड को जब्त किया है जिन पर 23/04/ 2011 की तिथि लिखी हुई है तथा पुरानी मतदाता सूची भाग क्रमांक 186 स 3 व 187 तथा 120 व 189 के 26 इस तरह149 मतदान कार्डों पर तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी 7 विधानसभा धुलिया शहर के हस्ताक्षर हैं।

राजस्व विभाग ने शुरु की जांच

अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि “हमने कुछ एड्रेस की जांच की थी जिसमें कुछ मतदाताओं को मतदान कार्ड का वितरण किया गया है। हालांकि अभी इसका पता नहीं चला है कि उन्हें क्यों और कैसे फेंका गया था। आगे की जांच के लिए मतदाता कार्ड को स्थानीय तहसील चुनाव शाखा को सौंप दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version