जदयू की सिपाही नहीं, कमांडर हैं नेत्रियां: आरसीपी सिंह, जदयू महिला समागम की सफलता पर 500 नेत्रियों को किया गया सम्मानित | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जदयू की सिपाही नहीं, कमांडर हैं नेत्रियां: आरसीपी सिंह, जदयू महिला समागम की सफलता पर 500 नेत्रियों को किया गया सम्मानित | New India Times

सभी जिलों में आयोजित जदयू महिला समागम की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व संसदीय दल के नेता श्री आरसीपी सिंह ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस यादगार आयोजन में प्रदेश व जिला स्तर की पांच सौ से ज्यादा नेत्रियों को शाल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित नेत्रियों में श्रीमती कहकशां परवीन, सांसद, डॉ. रंजू गीता, स.वि.स. श्रीमती पूनम यादव, स.वि.स. श्रीमती गुलजार देवी, स.वि.स. श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती रीना देवी, स.वि.प., श्रीमती मीना सिंह, पूर्व सांसद, श्रीमती दिलमानो देवी, पूर्व स.वि.स. श्रीमती अनु शुक्ला, पूर्व स.वि. स., प्रो. हरपाल कौर, डॉ. भारती मेहता, प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता, सुश्री अंजुम आरा, श्रीमती श्वेता विश्वास, महिला जदयू की अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती आभा सिंह आदि प्रमुख हैं।

सम्मान-समारोह में पार्टी के कई और नेता उपस्थित रहे जिनमें विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधानपार्षद श्री ललन सर्राफ, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन कुमार आर्य एवं श्री अनिल कुमार, मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन सिंह एवं जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप प्रमुख हैं।

इस अवसर पर महिला समागम की अपार सफलता पर सभी नेत्रियों को बधाई व धन्यवाद देते हुए श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि आप सभी नेत्रियां जदयू की सिपाही नहीं कमांडर हैं। उन्होंने कहा कि आज जदयू में सक्षम नेत्रियों की जितनी बड़ी संख्या है उतनी किसी और दल में नहीं, यह हमलोगों के लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में समाज के हर क्षेत्र में आज महिलाओं का जैसा प्रतिनिधित्व है वैसा पहले कभी नहीं था। यह हमारे नेता व माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की देन है। पंचायत और नौकरियों में आरक्षण हो, बेटियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएट होने तक उनकी हर सुविधा और जरूरत का ध्यान रखना हो या फिर शराबबंदी, दहेजबंदी, बालविवाहबंदी और कन्या-सुरक्षा जैसे सामाजिक सरोकार के अभियान, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सम्मान और स्थान देने में जैसी प्रतिबद्धता दिखाई है, वैसा दूसरा कोई उदाहरण नहीं। महिलाओं की सहभागिता से लोकतंत्र को मजबूती मिली है।
श्री सिंह ने आगे सभी नेत्रियों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम दो दिन श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों की जानकारी नीचे तक दें।

सम्मान-समारोह में नेत्रियों ने कहा कि उन्हें इस बात का गौरव है कि वे श्री नीतीश कुमार की अगुआई में काम कर रही हैं।

सभी नेत्रियों ने पार्टी संगठन में महिलाओं को समुचित सम्मान और स्थान देने और सबको विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय भूमिका प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री आरसीपी सिंह का आभार जताया।

यह जानकारी जदयू के मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्या ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version