रोटरी क्लब अपना का पांच दिवसीय सर्व निदान रोग शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना का पांच दिवसीय सर्व निदान रोग शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर रोटरी क्लब अपना के तत्वावधान में स्थानीय पडवाल क्लीनिक पर आज 14 दिसम्बर को पांच दिवसीय संपूर्ण बॉडी चेकअप शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस.डी.एम. प्रीति संघवी, पांचाल समाज के वरीष्ठ श्री पुनमचंद पंचाल के द्वारा शिविर का श्री गणेश किया गया। सर्व प्रथम अतीथीयों द्वारा भगवान श्री गणेश की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर व माला चढा कर किया। उसके पश्चात अतीथीयों का स्वागत रो. मांगीलाल नायक, रो.किशोर नायक, रो.नितिन मोटवानी ने किया। एसडीएम प्रिती सघवी ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब अपना के पिछले कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहां कि रोटरी के सेवा कार्य में जंहा भी हमारा सहयोग लगेगा हम हमेशा सहयोग करेंगे।
रो.डां.किशोर नायक शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय सुगर थाई राइड, कोलेस्ट्रॉल, बी.पी. जैसी कई बीमारियां कब हो जाती हैं पता हीं नहीं लगता और यह जब पता लगता है तब तक वह रोग बड़ा रुप ले लेता है और फिर वह व्यक्ति बडौदा इन्दौर की ओर जाता है वहां पर हजरो रुपये लगाने पड़ते हैं। यदि इन बीमारियों का पता पहले लग जाए तो शायद पैसा और समय कम लगे। यह सारी जांच बाहर करवाते हैं तो तीन से चार हजार रुपये लगते है पर यहाँ रोटरी क्लब अपना के माध्यम से मात्र 600/- रुपये में ही यह जांच होगी। रोटरी क्लब अपना के माध्यम से स्थानीय युनिक लैब मेघनगर के नितिन मोटवाने के माध्यम से थायरोकेयर लैब मुम्बई से बात कर रियायती दर में जांच करवाने की बात की और उन्होंने हमारी बात स्वीकार कर ली और केवल इस वर्ष के लिये ही नहीं आगामी वर्षो के लिये भी स्वीकृति दे दी है। हम रोटरी के माध्यम से प्रति वर्ष यहं शिवीर आयोजित करेंगे। मानव सेवा माधव सेवा रोटरी का लक्ष्य है। रोटरी हमेशा एसे कार्य करता रहेगा। रोटरी क्लब अपना पुर्व अध्यक्ष मांगीलाल नायक ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह शिवीर दिनांक 14 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 17 दिसम्बर तक चलेगा और 20 दिसम्बर को बडौ़दा स्पेशलिस्ट डॉ. अरविन्द शर्मा द्वारा उक्त बीमारी का निदान बताया जाएगा एवं रोटरी द्वारा यथासंभव दवाई गोली भी दी जावेगी और बड़ी बीमारी होने पर यथासंभव रियायती दर पर उपचार भी करवाया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्तिथ रो.पंकज राणा, रो.निलेश भानपुरिया, रो.कयुम खान, रो.राजेश भण्डारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रो.भरत मिस्त्री ने किया और आभार मांगीलाल नायक ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version