मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर /भोपाल (मप्र), NIT:

ज़िला अभियोजन आफिस के मीडिया सेल प्रभारी श्री सुनील कुरील ने बताया कि बुराहनपुर जिले के बहुचर्चित शिकारपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला जब शौच कर घर वापस लौट रही थी तभी आरोपी बाडु ने उस महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी और मृतिका की लाश सुबह सूखे कुएं में मिली थी। उक्त प्रकरण में जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम द्वारा न्यायालय के समक्ष अभियोजन का पक्ष बडी़ मज़बुती से रखा गया था, जिसके पश्चात न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदण्ड एवं 8000 रूपये से दंडित किया था एवं अन्य प्रकरणों में भी अभियोजन का पक्ष बड़ी मज़बुती से रखकर आरोपियों को कठोर दण्ड से दंडित कराया गया था इसलिए जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए श्री राजेन्द्र कुमार (आई.पी.एस) संचालक/महानिदेशक संचालनालय, लोक अभियोजन भोपाल द्वारा सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित अभियोजन कार्यदक्षता एवं कार्य संवर्धता कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप संचालक अभियोजन, जिला अभियोजन अधिकारी एवं सहा. जिला अभियोजन अधिकारी उपस्थित थे। जिले में पदस्थ अन्य अभियोजन अधिकारीगण एवं जिला के पुलिस कप्तान सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण द्वारा श्री गौतम को बधाईयां दी गई है।
