रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा सीट 194 में रिकार्ड बहुमत से जीत कर कांग्रेस का परचम लहराने वाले कांग्रेस के वीरसिंग भूरिया की जीत का जश्न मनाने के लिए उनके समर्थक हजारों की तादाद में बैंड बाजे ढोल ताशे गुलाल अबीर पटाखे लेकर मेघनगर झाबुआ रोड स्कूल के सामने घंटों वीर सिंग भुरिया का इंतजार करते रहे, जब वीर सिग भुरिया झाबुआ से अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेकर मेघनगर पहुंचे तो बैंड बाजे ढोल ताशे आतिशबाजी करते हुए फिर जुलूस निकाला गयाह जुलूस झाबुआ चौराहे से होता हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरा तो जगह जगह नवनिर्वाचित विधायक वीर सिंग भुरिया का स्वागत व इस्तकबाल पुष्प वर्षा व पुष्प माला पहनाकर किया गया।
बोहरा समाज ने भी किया इस्तकबाल

विधायक वीरसिंह भूरिया का काफिला जैसे ही दाउदी बोहरा समाज की मस्जिद पर पहुंचा वहां पर समाजजनों ने विधायक वीरसिंग भूरिया व लोकप्रिय समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन (पप्पू भाई) का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मोके पर विधायक वीरसिंग भूरिया ने कहा कि वे बोहरा समाज के इस्तकबाल स्वागत से वे अभिभूत हुए हैं उनकी जब भी जरूरत होगी वे समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे ओर फिर लोकप्रिय समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया ने कहा कि नगर विकास के लिए सभी नगरवासियों का सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा। बोहरा समाज के अध्यक्ष वाली मुल्ला अली असगर इज्जी, मोहम्मद लिमखेड़ा युसूफ भाई, खोजेमा भाई, युसूफ भाई, मुस्तनसीर भाई समेत सभी समाजजन मौजूद थे।
