वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के नगर गोला गोकर्णनाथ में 11 दिसंबर को शाम 4:00 बजे इंदिरा चौक सदर चौराहा गोला गोकर्णनाथ में पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणामों से खुश होकर कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े के साथ पहुंचकर सबसे पहले भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पण करने के बाद खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए और पूरा सदर चौराहा गोला को नारों से कांग्रेसमय बना दिया कांग्रेस जनों ने नारे दिए कि अब तो यही स्पष्ट है भाजपा सबसे भ्रष्ट है और कहा कि हमारी सरकार प्रदेशों में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है बीजेपी पूरी तरीके से पांचों राज्यों से अपनी जमीन गवा चुकी है जनता जान चुकी है कि खोखले वादे से धर्म और जाति का नाम लेने से मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे पर राजनीति ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है कार्यक्रम में शहर के वयोवृद्ध नेता श्रीराम जयसवाल ,पारस प्रसाद मिश्रा नगर अध्यक्ष सहजेद्र दीक्षित युवा नेता विपुल गुप्ता सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा हसन रजा बरकाती ,शोएब अहमद, सलमान अब्बासी, सत्य प्रकाश बाजपेई , मूलचंद वर्मा गौरव मिश्रा ,आदि सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेसियों ने सदर चौराहे पर नारेबाजी किए और खुशी का इजहार किया जनता को संदेश दिया यह भाजपा मुक्त देश की शुरुआत हो चुकी है।
