पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यवतमाल में मनाया जश्न | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यवतमाल में मनाया जश्न | New India Times

पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल पैदा कर दिया है। यवतमाल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम पर जबर्जस्त जश्न मनाया। शहर के कई इलाकों में इकठ्ठा हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई और खुशियाँ मनाई।

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यवतमाल में मनाया जश्न | New India Times

हाल के वक्त में देश में आम तौर कही भी चुनाव हो परिणाम बीजेपी के पक्ष में आते रहे है। जिस वजह से यवतमाल में बीजेपी कार्यकर्त्ता अक्सर जश्न मनाते दिखाई देते थे। लेकिन मंगलवार को नज़ारा अलग था बीजेपी कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा था जबकि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जोश और जश्न में डूबे नज़र आये। लोकसभा चुनाव से पहले इन पांच राज्यों के चुनाव को मिनी इलेक्शन के जैसा देखा जा रहा था। पांचो राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है जिससे पार्टी कार्यकर्त्ता जोश से लबरेज़ हो चुके है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version