नगर पंचायत चुनाव: पेयजल की समस्या के समाधान पर मंत्री गिरीश महाजन के वचन से शेंदुर्नी में फ़िर खिला "कमल" | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नगर पंचायत चुनाव: पेयजल की समस्या के समाधान पर मंत्री गिरीश महाजन के वचन से शेंदुर्नी में फ़िर खिला "कमल" | New India Times

“आप लोग इस बार भाजपा को फ़िर से अवसर दें, मैं अगले कुछ महिनों में गांव की पेयजल आपूर्ति की किल्लत वाली समस्या का समाधान कर दुंगा”, यह आश्वासन था राज्य के जलसंपदा मंत्री श्री गिरीश महाजन का जो उन्होंने क्षेत्र की शेंदुर्नी नगर पंचायत के आम चुनाव के दौरान आयोजित प्रचार सभा में जनता को संबोधित करते हुए दिया था। मंत्री जी का यही आश्वासन मतदाताओ पर जादू कर गया और सोमवार को घोषित नतीजे में भाजपा ने लोकनियुक्त नगराध्यक्ष की सीट समेत पार्षद की 17 सीटों में से 13 पर जीत दर्ज की है।

नगराध्यक्ष की सीट पर भाजपा की वर्तमान सरपंच श्रीमती विजया खलसे ने 2492 वोटों की बढत से राष्ट्रवादी कांग्रेस की प्रत्याशी कु क्षितीजा गरुड को शिकस्त दे दी है। श्रीमती खलसे को 7745 वोट और कु गरुड को 5253 वोट मिले। इस चुनाव में जिला परीषद के पूर्व सदस्य तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के गद्दावर नेता श्री संजय गरुड ने अपनी भतिजी कु क्षितीजा गरुड को मैदान में उतार कर भाजपा के समक्ष कडी चुनौती पैदा करने का प्रयास किया लेकिन मंत्री महाजन की एक ही जनसभा में “पेयजल किल्लत” समस्या पर उनके द्वारा दिए वचन ने मतदाताओं में भाजपा के प्रति आश्वासक माहौल पैदा कर दिया। वैसे भी बीते पांच सालों में ग्राम पंचायत में भाजपा द्वारा किए गए बुनियादी विकास कार्य भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।

17 पार्षद चुनाव के नतीजे

  1. वार्ड नं 1 – रंजना धुमाल 634 (भाजपा ) , रेखा अहिरे 393 ( NCP )
  2. वार्ड नं 2 – ज्योति गायकवाड 424 ( भाजपा ) , निर्मला निकम 230 (NCP )
  3. वार्ड नं 3 – गणेश पाटील 492 ( भाजपा ) , शहा नबी शकुर 370 ( NCP )
  4. वार्ड नं 4 – चंद्रभागा धनगर 317 ( NCP ) , नफीसाबी बागवान 215 ( भाजपा )
  5. वार्ड नं 5 – राहुल धनगर 431 ( भाजपा ) , श्रीराम धनगर 420 ( NCP )
  6. वार्ड नं 6 – चंद्रभागा अग्रवाल 512 ( भाजपा ) , संगिता भावसार 250 ( NCP )
  7. वार्ड नं 7 – भावना जैन 329 ( NCP ) सुशिला ललवाणी 262 ( भाजपा )
  8. वार्ड नं 8 – मोहसिना खाटीक 503 ( कांग्रेस ) , सुमैय्याबी सैय्यद 358 ( भाजपा )
  9. वार्ड नं 9 – साधना बारी 549 ( भाजपा ) , सुनिता बारी 230 ( NCP )
  10. वार्ड नं 10 – सतिष बारी 416 ( भाजपा ) , धनराज बारी 206 ( NCP )
  11. वार्ड नं 11 – शाम गुजर 600 ( भाजपा ) , प्रसन्न फ़ासे 238 ( NCP )
  12. वार्ड नं 12 – निलेश थोरात 387 ( भाजपा ) , प्रविन गरुड 358 ( NCP )
  13. वार्ड नं 13 – गणेश जोहरे 364 ( भाजपा ) , अमरीश गरुड 326 ( कांग्रेस )
  14. वार्ड नं 14 – वृषाली गुजर 529 ( NCP ) , मोनाली सुर्यवंशी 527 ( भाजपा )
  15. वार्ड नं 15 – अलिम तडवी 479 ( भाजपा ) , गनी तडवी 138 ( कांग्रेस )
  16. वार्ड नं 16 – शरद बारी 431 ( भाजपा ) , नंदकिशोर बारी 88 ( NCP )
  17. वार्ड नं 17 – संगिता बारी 543 ( भाजपा ) , कल्पना बारी 94 ( NCP)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version