पन्ना जिला के अमानगंज नगर में पानी पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी, ठेकेदार की लापरवाही से नागरिकों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिला के अमानगंज नगर में पानी पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी, ठेकेदार की लापरवाही से नागरिकों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना | New India Times

पन्ना जिला के अमानगंज शहर में जहां पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य होने से रहवासियों में खुशी की लहर दौड़ी हुई है वहीं ठेकेदार द्वारा रोड़ की खुदाई कर डाली गई मिट्टी से दुर्घटना की आशंका बनी होने के कारण लोगों में ठेकेदार के प्रति असंतोष फैला हुआ है।

अमानगंज नगर में करोड़ो रूपये की लागत से मीठे जल सप्लाई की योजना के तहत नगर की समूची पक्की गलियों के सीसी रोड जेसीबी मशीन लगा कर एक प्राइवेट कम्पनी द्वारा तुड़ाई कर पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन इस खुदाई से समूचे नगर में लगता है जैसे भू कंप आ गया हो। जेसीबी मशीन की खुदाई से सीसी रोड के टूटे टुकड़ों से नगर अमानगंज के वाहन चालकों, छात्रों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हर रात 11 बजे तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाता है जाती है, इस दौरान जेसीबी मशीन की गड़गड़ाहट से रात में बच्चों व बूढों व आम लोगों की नींद में खलल पैदा हो रहा है। इसके साथ ही आवागमन अवरुद्ध होने के कारण लोगों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। लोगों का कहना है कि भगवान न करे अगर किसी की आकस्मिक तबियत खराब हो जाए तो एम्बूलेंस का पहुंचना भी दूभर हो जाएगा, साथ ही अमानगंज सीसी रोड तोड़कर कम्पनी द्वारा खोदी गई नाली से हजारों नल कनेक्शन भी प्रभावित हुए हैं जिससे आमनगंज नगर के आम जन मास को पानी सप्लाई में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर इस खुदाई के कारण बस या कोई अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

ठेकेदार कंपनी के रत्नेश राजपूत से जब एनआईटी संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा मीठे पानी की सप्लाई के काम में एक से डेढ़ साल का वक़्त लगेगा। जब संवाददाता ने इनसे पूछा कि आपकी इस खुदाई से टूटी सीसी रोड के पड़े टुकड़ो के कारण यदि कोई नागरिक घायल या कोई वाहनू दुर्घटनाग्रस्त हो जाये तो इसकी जिम्मेदारी कोन लेगा, तो इस सवाल पर ठेकेदार ने चुप्पी साध ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version